बेलसंड: शादी के 6 माह बाद नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, ससुराल वाले फरार
परसौनी (सीतामढ़ी)। परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार को एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शादी महज छह माह पहले ही हुई थी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।