सदर: मण्डुवाडीह पुलिस ने किशोरी को ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना में विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र विदेशी राम निवासी गजपतपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को लहरतारा बस स्टैण्ड के पास थाना मण्डुवाडीह वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।