अशोकनगर जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम पंचायत रावसर में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का श्रमदान कर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन,जनपद पंचायत अशोकनगर सीईओ शैलेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।