Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

कविवर शक्र के नाम पर बनेगा भव्य तोरण द्वार: रजनीश कुमार विषम परस्थिति में भी शक्र समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए लिखते रहे: सर्वेश सिंह बीहट कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों ने शक्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर गांव में बुधवार को कविवर शक्र की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते विधान पार्षद सर्वेश सिंह व अन्य कविवर रामावतार यादव शक्र विषम परस्थिति में भी हमेशा गरीब, मजदूर व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए लिखते रहे। उक्त बातें विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कही। शक्र के पैतृक गांव रुपनगर दुर्गा स्थान स्थित ठाकुरवाड़ी में आयोजित शक्र की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद श्री कुमार ने कहा कि शक्र ने अपनी रचना में लुटेरो, निककम्मो व ठगों का राज नहीं चलने की बातें कही है। इस पर आज हम सब को अमल करने की जरूरत है। तेघरा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि हमारे जिले में दिनकर व शक्र जैसे महान विभूति पैदा लिए है विधायक श्री कुमार ने कहा कि कविवर शक्र के नाम पर एक सप्ताह के भीतर भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि शक्र ने समाज के अंदर घटित घटना को गंभीड़ता से लिखते थे। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि जल्द ही शक्र की हस्तलिखित पांडुलिपि (रचनाओ) को स्कैन कर लैब में जाएगी। इसके बाद विभागीय स्तर पर शक्र की रचनाओं को प्रकाशित करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शक्र की रचनाओं की सूची ज्ञानवर्धन पोर्टल पर भी उपलब्ध रहने की बातें कही है। इसके पूर्व रुपनगर दुर्गा स्थान चौक स्थित शक्र की प्रतिमा पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार व कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी के अलावे बीएचयू के प्रो. रामाज्ञा शशिधर, साहित्यकार अशांत भोला, दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह, सचिव प्रदीप कुमार, संजीव फिरोज, कृष्ण कुमार ठाकुर, ललन दास, रामनाथ सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामानुज सिंह, संयोजक प्रवीण प्रियदर्शी, सचिव राहत रंजन, पंसस वकील रजक, राहुल कुमार फ़स्टू, अमरदीप कुमार सुमन, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, राजीव कुमार, श्रीदेव पासवान, रामाधार सिंह, सुरेंद्र दास, रामानंद प्रसाद यादव, बबलू यादव, रंजीत दास, अशोक पासवान, सूरज कुमार, अविनेश कुमार, पप्पू कुमार, अनिल यादव, रईस यादव, शिवदानी सिंह, बोढन सिंह, जय प्रकाश यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।

Dandari, Begusarai | Jun 10, 2026

MORE NEWS

शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्टर्न के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे: डॉ. घनश्याम

अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में शामिल हुआ करते थे कविवर शक्र: शशिधर

कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि पर रुपनगर में साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर रखे विचार कविवर रामावतार यादव शक्र की 
बीहट
कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिमरिया दो पंचायत के रूपनगर ठाकुरबाड़ी में कविवर शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषयक विचारगोष्ठी की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि हमें अपने जनपद के कवि शक्र पर गौरव है। उनकी रचनाएं हमेशा आमजनों को प्रेरित करती रहेगी। अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में कविवर शक्र थे। उस जमाने की देशभर की साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती थी। वे अपने समय व समाज को बहुत ही शिद्दत से महसूस करते थे और अपनी रचनाओं में जगह देते थे। आज जरूरत इस बात की है कि नई पीढ़ी तक उनकी रचनाओं को पहुंचाने का काम किया जाय।  
जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने कहा कि शक्र आजीवन गरीबों, शोषितों व मजदूरों के लिए कलम चलाते रहे। उन्होंने कहा कि कविवर शक्र आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई वहीं आजाद भारत में विषमता के खिलाफ कविताओं के माध्यम से आमजन को प्रेरित करते रहे। एसबीएसएस काॅलेज बेगूसराय के प्राध्यापक डा. नीलेश कुमार ने कहा कि शक्र ने अपनी कविता में बड़ा हिस्सा स्त्रियों के लिए दिया। उन्होंने किसानिन, मजदूरिन व भिखारिन जैसी अमर कविताएं लिखी। एम.के.एस. महाविद्यालय फतुहा के अंग्रेजी के प्रोफेसर डा. घनश्याम कुमार ने कहा कि शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्र्टन के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे। नई पीढ़ी को शक्र के सत्ता विरोधी साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा कि शक्र की कविता वाचिकता की कविता है। वे लिखने से ज्यादा बोलने वाले कवि हैं। वरिष्ठ कवि अशांत भोला ने कहा कि शक्र जी हमेशा मंच से अलग रहे। वे संकोची स्वभाव के थे। उतने बड़े कवि होने का एहसास मुझे बाद में हुआ। ऐसे महान साहित्यकार के साहित्य को आमजन तक पहुंचाना हमसबों का दायित्व है। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष रामामुज राय ने किया तथा शक्र की जीवनी को संस्था के सचिव राहत रंजन ने रखा। इस मौके पर अवधेश कुमार पप्पू, पूर्व पंसस भिखारी यादव, उप मुखिया सुदिन पासवान, चितरंजन कुमार, मुलानंद कुमार, अमरजीत कुमार पप्पू, अविनेश कुमार, बिकेश कुमार, राहुल कुमार, शिवदानी सिंह, कृष्ण कुमार रईस, प्रियंक कुमार, विद्यासागर ठाकुर, कृष्ण नंदन यादव, लक्ष्मी नारायण देव, सुमित कुमार, महंत चंद्रमा दास, अनिल यादव, सिकंदर यादव,   जय प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, दिलीप कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने कविवर शक्र की प्रतिमा व उनके तैल चित्र के समीप माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मेधावी छात्र-छात्राओं व बिहार पुलिस में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति सिमरिया दो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षक चितरंजन कुमार व अविनेश कुमार ने बताया कि साहित्यिक संगोष्ठी के अंत में सिमरिया दो पंचायत में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने वाले 55 छात्र-छात्राओं तथा बिहार पुलिस व होमगार्ड में सफल होने वाले आधा दर्जन अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। बिहार पुलिस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से बरियाही निवासी सीताराम यादव के पुत्र बादल कुमार, इसी गांव के विलाश यादव के पुत्र हरिओम कुमार, कसहा गांव निवासी उमेश यादव की पुत्री सोनिका कुमारी व रुपनगर निवासी ललन दास की पुत्री अंजली कुमारी व होमगार्ड में बरियाही के महेश यादव के पुत्र राम करतार कुमार व कसहा के सुरेंद्र यादव के पुत्र दिलखुश कुमार शामिल है। वही मेधावी छात्र-छात्राओं में आशिर्वाद कुमार, भानु प्रिया, स्मिता, राज लक्ष्मी, सन्नी, साक्षी, पीयूष, अर्जुन, अमितेश, मौसम, लक्ष्मी आदि शामिल थे।

शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्टर्न के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे: डॉ. घनश्याम अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में शामिल हुआ करते थे कविवर शक्र: शशिधर कविवर रामावतार यादव शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि पर रुपनगर में साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन वक्ताओं ने वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर रखे विचार कविवर रामावतार यादव शक्र की बीहट कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिमरिया दो पंचायत के रूपनगर ठाकुरबाड़ी में कविवर शक्र की 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में शक्र साहित्य की प्रासंगिकता विषयक विचारगोष्ठी की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि हमें अपने जनपद के कवि शक्र पर गौरव है। उनकी रचनाएं हमेशा आमजनों को प्रेरित करती रहेगी। अपने समय के महत्वपूर्ण कवियों में कविवर शक्र थे। उस जमाने की देशभर की साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती थी। वे अपने समय व समाज को बहुत ही शिद्दत से महसूस करते थे और अपनी रचनाओं में जगह देते थे। आज जरूरत इस बात की है कि नई पीढ़ी तक उनकी रचनाओं को पहुंचाने का काम किया जाय। जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने कहा कि शक्र आजीवन गरीबों, शोषितों व मजदूरों के लिए कलम चलाते रहे। उन्होंने कहा कि कविवर शक्र आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई वहीं आजाद भारत में विषमता के खिलाफ कविताओं के माध्यम से आमजन को प्रेरित करते रहे। एसबीएसएस काॅलेज बेगूसराय के प्राध्यापक डा. नीलेश कुमार ने कहा कि शक्र ने अपनी कविता में बड़ा हिस्सा स्त्रियों के लिए दिया। उन्होंने किसानिन, मजदूरिन व भिखारिन जैसी अमर कविताएं लिखी। एम.के.एस. महाविद्यालय फतुहा के अंग्रेजी के प्रोफेसर डा. घनश्याम कुमार ने कहा कि शक्र की कविताएं अगर पांडुलिपियों से बाहर आ जाए तो वे सबाल्र्टन के प्रतिनिधि कवि साबित होंगे। नई पीढ़ी को शक्र के सत्ता विरोधी साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा कि शक्र की कविता वाचिकता की कविता है। वे लिखने से ज्यादा बोलने वाले कवि हैं। वरिष्ठ कवि अशांत भोला ने कहा कि शक्र जी हमेशा मंच से अलग रहे। वे संकोची स्वभाव के थे। उतने बड़े कवि होने का एहसास मुझे बाद में हुआ। ऐसे महान साहित्यकार के साहित्य को आमजन तक पहुंचाना हमसबों का दायित्व है। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष रामामुज राय ने किया तथा शक्र की जीवनी को संस्था के सचिव राहत रंजन ने रखा। इस मौके पर अवधेश कुमार पप्पू, पूर्व पंसस भिखारी यादव, उप मुखिया सुदिन पासवान, चितरंजन कुमार, मुलानंद कुमार, अमरजीत कुमार पप्पू, अविनेश कुमार, बिकेश कुमार, राहुल कुमार, शिवदानी सिंह, कृष्ण कुमार रईस, प्रियंक कुमार, विद्यासागर ठाकुर, कृष्ण नंदन यादव, लक्ष्मी नारायण देव, सुमित कुमार, महंत चंद्रमा दास, अनिल यादव, सिकंदर यादव, जय प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, दिलीप कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने कविवर शक्र की प्रतिमा व उनके तैल चित्र के समीप माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेधावी छात्र-छात्राओं व बिहार पुलिस में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति सिमरिया दो के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षक चितरंजन कुमार व अविनेश कुमार ने बताया कि साहित्यिक संगोष्ठी के अंत में सिमरिया दो पंचायत में मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण होने वाले 55 छात्र-छात्राओं तथा बिहार पुलिस व होमगार्ड में सफल होने वाले आधा दर्जन अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। बिहार पुलिस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से बरियाही निवासी सीताराम यादव के पुत्र बादल कुमार, इसी गांव के विलाश यादव के पुत्र हरिओम कुमार, कसहा गांव निवासी उमेश यादव की पुत्री सोनिका कुमारी व रुपनगर निवासी ललन दास की पुत्री अंजली कुमारी व होमगार्ड में बरियाही के महेश यादव के पुत्र राम करतार कुमार व कसहा के सुरेंद्र यादव के पुत्र दिलखुश कुमार शामिल है। वही मेधावी छात्र-छात्राओं में आशिर्वाद कुमार, भानु प्रिया, स्मिता, राज लक्ष्मी, सन्नी, साक्षी, पीयूष, अर्जुन, अमितेश, मौसम, लक्ष्मी आदि शामिल थे।

Dandari, Begusarai | Jun 12, 2026

डॉ कुमार आशीष पुलिस उपमहानिरीक्षक कोसी क्षेत्र सहरसा, जिलाधिकारी मधेपुरा, पुलिस अधीक्षक मधेपुरा एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा सहित सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्वर्गीय पु०अ०नि० ज्ञानानन्द अमरेंद्र (थानाध्यक्ष, अरार; गृह जिला–कटिहार), स्वर्गीय पु०अ०नि० नीरज कुमार (थानाध्यक्ष, बेलारी; गृह जिला–गया) तथा स्वर्गीय पु०अ०नि० साजन पासवान (थानाध्यक्ष, रतवारा; गृह जिला–कैमूर) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मधेपुरा पुलिस की ओर से दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।
इस दुःख की घड़ी में सम्पूर्ण पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
#विनम्र_श्रद्धांजलि
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#madhepurapolice
#knowyourpolice
#HainTaiyarHum
#janpolice
#police

डॉ कुमार आशीष पुलिस उपमहानिरीक्षक कोसी क्षेत्र सहरसा, जिलाधिकारी मधेपुरा, पुलिस अधीक्षक मधेपुरा एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा सहित सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्वर्गीय पु०अ०नि० ज्ञानानन्द अमरेंद्र (थानाध्यक्ष, अरार; गृह जिला–कटिहार), स्वर्गीय पु०अ०नि० नीरज कुमार (थानाध्यक्ष, बेलारी; गृह जिला–गया) तथा स्वर्गीय पु०अ०नि० साजन पासवान (थानाध्यक्ष, रतवारा; गृह जिला–कैमूर) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मधेपुरा पुलिस की ओर से दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि। इस दुःख की घड़ी में सम्पूर्ण पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। #विनम्र_श्रद्धांजलि Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #madhepurapolice #knowyourpolice #HainTaiyarHum #janpolice #police

Dandari, Begusarai | Jun 12, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल, एन.एच.-28, बरौनी में तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

बरौनी, 11 जून 2026। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, बिहार जोन–सी, बेगूसराय द्वारा डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, एन.एच.-28, बरौनी, बेगूसराय में तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ आज दिनांक 11 जून 2026 को हुआ। यह कार्यशाला 11 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल, एन.एच.-28, बरौनी के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबाला, डीएवी पब्लिक स्कूल, बखरी के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार सिंह तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, शेखपुरा की प्राचार्या एवं क्लस्टर हेड श्रीमती सुधा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

इस कार्यशाला में बिहार जोन–सी के विभिन्न विद्यालयों, जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय, शेखपुरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर, हरख, मुंगेर, इटवा नगर (बेगूसराय), एन.एच.-28 बरौनी सहित कुल नौ विद्यालयों के 182 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला में ईईडीपी-I एवं II, सामाजिक विज्ञान (प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक), हिंदी (प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक), संस्कृत (मध्य एवं माध्यमिक) तथा वाणिज्य/अर्थशास्त्र (उच्च माध्यमिक) विषयों पर दिल्ली से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबाला ने सभी मास्टर ट्रेनरों एवं प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी संस्था प्रत्येक वर्ष दो चरणों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षा व्यवस्था के रूपांतरण हेतु प्रशिक्षण को सबसे महत्वपूर्ण आधार माना गया है। इसका उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास सुनिश्चित करना है, जिससे विद्यार्थी 21वीं सदी की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।

क्लस्टर हेड श्रीमती सुधा झा ने अपने संबोधन में कहा कि जब शिक्षक समुचित रूप से प्रशिक्षित होते हैं, तो वे अपनी भूमिकाओं का निर्वहन अधिक आत्मविश्वास एवं प्रभावशीलता के साथ करते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया पर पड़ता है।

डीएवी पब्लिक स्कूल, बखरी के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार सिंह ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षकों को निरंतर सीखने और स्वयं को अद्यतन रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री नरेंद्र कुमार, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्रीमती बबीता कुमारी, विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री हेमंत कुमार मिश्रा, श्री ज्ञान शरण, श्री अंबुज कुमार, श्री बबलू कुमार, श्री दिलीप कुमार सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एन.एच.-28, बरौनी में तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ बरौनी, 11 जून 2026। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, बिहार जोन–सी, बेगूसराय द्वारा डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, एन.एच.-28, बरौनी, बेगूसराय में तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का शुभारंभ आज दिनांक 11 जून 2026 को हुआ। यह कार्यशाला 11 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल, एन.एच.-28, बरौनी के प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबाला, डीएवी पब्लिक स्कूल, बखरी के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार सिंह तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, शेखपुरा की प्राचार्या एवं क्लस्टर हेड श्रीमती सुधा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इस कार्यशाला में बिहार जोन–सी के विभिन्न विद्यालयों, जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय, शेखपुरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर, हरख, मुंगेर, इटवा नगर (बेगूसराय), एन.एच.-28 बरौनी सहित कुल नौ विद्यालयों के 182 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में ईईडीपी-I एवं II, सामाजिक विज्ञान (प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक), हिंदी (प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक), संस्कृत (मध्य एवं माध्यमिक) तथा वाणिज्य/अर्थशास्त्र (उच्च माध्यमिक) विषयों पर दिल्ली से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजबाला ने सभी मास्टर ट्रेनरों एवं प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी संस्था प्रत्येक वर्ष दो चरणों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षा व्यवस्था के रूपांतरण हेतु प्रशिक्षण को सबसे महत्वपूर्ण आधार माना गया है। इसका उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास सुनिश्चित करना है, जिससे विद्यार्थी 21वीं सदी की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। क्लस्टर हेड श्रीमती सुधा झा ने अपने संबोधन में कहा कि जब शिक्षक समुचित रूप से प्रशिक्षित होते हैं, तो वे अपनी भूमिकाओं का निर्वहन अधिक आत्मविश्वास एवं प्रभावशीलता के साथ करते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया पर पड़ता है। डीएवी पब्लिक स्कूल, बखरी के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार सिंह ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षकों को निरंतर सीखने और स्वयं को अद्यतन रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री नरेंद्र कुमार, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्रीमती बबीता कुमारी, विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री हेमंत कुमार मिश्रा, श्री ज्ञान शरण, श्री अंबुज कुमार, श्री बबलू कुमार, श्री दिलीप कुमार सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Dandari, Begusarai | Jun 12, 2026

बरौनी: सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, बथौली और मैदा बभन गामा पंचायत में 84 आवेदनों का हुआ

बीहट
 ऑन-द-स्पॉट निपटारा
बरौनी। जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बुधवार को प्रखंड की बथौली एवं मैदा बभन गामा पंचायत में विशेष 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 84 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अकेले बथौली पंचायत में रिकॉर्ड 79 आवेदनों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।
अधिकारियों की रही भारी मौजूदगी, समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधानशिविर को सफल बन तर ग्रामीणों कीशिकायतों को सुनने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना।शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिःविभाग/पद
जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी
रंजीतकुमारप्रखंडविकासपदाधिकारी(BDO), बरौनी
अनू रंजन कुमारजिला योजना पदाधिकारी
पस्थितराजस्व कर्मचारी
जावेद अंसारीप्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समितिशंभू सिंहस्थानीय मुखियाप्रमिला देवीसीडीपीओ (CDPO), बरौनी
प्रीति कुमारीप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
संजीव कुमारकार्यक्रम पदाधिकारी, बरौनीमुकेश कुमारकृषि पदाधिकारीआयुषी सिंह, हिमांशु शेखरPHED (जेई)स्वीटी कुमारीपंचायत सचिव
राम नरेश रजकअन्य प्रमुख व्यक्तिबैजू पासवान, संजय यादव
जनता को मिला सीधा लाभ
शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, राजस्व (भूमि), कृषि अनुदान, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन और पेयजल (PHED) से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शेष बचे तकनीकी मामलों को भी जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से आम जनता को ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिलती

बरौनी: सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, बथौली और मैदा बभन गामा पंचायत में 84 आवेदनों का हुआ बीहट ऑन-द-स्पॉट निपटारा बरौनी। जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बुधवार को प्रखंड की बथौली एवं मैदा बभन गामा पंचायत में विशेष 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 84 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अकेले बथौली पंचायत में रिकॉर्ड 79 आवेदनों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। अधिकारियों की रही भारी मौजूदगी, समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधानशिविर को सफल बन तर ग्रामीणों कीशिकायतों को सुनने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना।शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिःविभाग/पद जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी रंजीतकुमारप्रखंडविकासपदाधिकारी(BDO), बरौनी अनू रंजन कुमारजिला योजना पदाधिकारी पस्थितराजस्व कर्मचारी जावेद अंसारीप्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समितिशंभू सिंहस्थानीय मुखियाप्रमिला देवीसीडीपीओ (CDPO), बरौनी प्रीति कुमारीप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमारकार्यक्रम पदाधिकारी, बरौनीमुकेश कुमारकृषि पदाधिकारीआयुषी सिंह, हिमांशु शेखरPHED (जेई)स्वीटी कुमारीपंचायत सचिव राम नरेश रजकअन्य प्रमुख व्यक्तिबैजू पासवान, संजय यादव जनता को मिला सीधा लाभ शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, राजस्व (भूमि), कृषि अनुदान, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन और पेयजल (PHED) से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शेष बचे तकनीकी मामलों को भी जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से आम जनता को ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिलती

Dandari, Begusarai | Jun 10, 2026