बदरवास: बदरवास में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, दुकानदार पर लापरवाही का केस दर्ज
शिवपुरी जिले बदरवास नगर के बारई मार्ग क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आए मृतक के परिजन व अन्य लोगों ने लोहे के एंगल पर पड़े तार को लेकर दुकानदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।