बीरपुर: नौला गांव में गायत्री महायज्ञ एवं हवन का आयोजन
वीरपुर प्रखंड के नौला गांव स्थित भगवती स्थान परिसर में रविवार को शाम करीब चार बजे गायत्री परिवार की ओर से एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।