#लदनिया मिर्जापुर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
#मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में आज दिनांक 23 जून 2026 को मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवियों के साथ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।
बैठक में लदनियां थाना प्रभारी, डीएसपी, बाबूबरही थाना प्रभारी तथा सीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी।