जमुई: चकाई चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग ने 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 चकाई चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के क्रम में 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक भी जब्त की है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों युवकों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दरभंगा के रूपनगर निवासी घनश्याम मिश्रा और मानस कुमार झा के रूप में हुई है।