जमुई: नवीन प्राथमिक विद्यालय मरकट्टा में फाइलेरिया की गोली खाने के बाद 10 छात्रा व दो छात्र हुआ बीमार अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 जमुई जिले के नवीन प्राथमिक विद्यालय मरकट्टा में फाइलेरिया की गोली खाने के बाद 10 छात्रा व दो छात्र के बीमार होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। छात्र व छात्रा के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम फाइलेरिया की गोली खिलाने के लिए पहुंचे थे। वहीं दवा खाने के बाद 10 छात्रा व दो छात्र को उल्टी और बेहोशी हुई।