जमुई: गोली गांव में आग तापने के दौरान एक व्यक्ति झुलसा,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गोली गांव में आग तापने के दौरान आग की चपेट में आकर यघनु नैया बुरी तरह झुलस गए। जिसे परिजन के द्वारा इलाज के लिए मंगलवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।फिलहाल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।