जमुई: लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जिला जज ने सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को सभी थानाध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अतुल कुमार सिन्हा द्वारा की गई। वहीं आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की गई।