वारिसनगर: बैंक से निकाले गए ₹5.19 लाख की छिनतई का खुलासा, अलमारी से ₹4.69 लाख बरामद
समस्तीपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अपराधकर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मथुरापुर थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है। जानकारी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को परवेज अहमद रौनकी, पिता स्व. अख्तर हुसैन, निवासी नागरवस्ती, थाना मथुर