जमुई: जिन्हरा गांव में पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट, दोनों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 जिले के जिन्हरा गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। घायलों की पहचान जिन्हरा निवासी लक्ष्मण कुमार यादव और उनके पिता फागू प्रसाद यादव के रूप में हुई है।