कतरीसराय: कतरीसराय थाना क्षेत्र की नवविवाहिता की नवादा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,श्मशान घाट पर शव छोड़ भागे ससुराल वाले
नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र निवासी हजारी प्रसाद की 23 वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी की नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र स्थित पोक्सी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को श्मशान घाट पर छोड़कर फरार हो गए।मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर 10 लाख रुपये, गाड़ी व अन्य सामान की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्