गोंडा के नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश छात्र संसद ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ आवास समारोह का मंगलवार देर शाम पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने समापन किया। कार्यक्रम में करीब 20 राज्यों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित छात्र संसद में युवाओं ने पक्ष, विपक्ष और निर्दलीय सांसदों की भूमिका निभाते हुए तीखी और सार्थक बहस की। एक-दूसरे से सवाल-जवाब के बीच सदन में जमकर हंगामा भी देखने को मिला। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Gonda, Gonda | Nov 3, 2026