अब इसे उम्र का तकाजा कहे या फिर वक़्त के साथ हुआ बदलाव की आज ज़ब मुख्यमंत्री के सामने मंच पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के बोलने की बारी आई तो उनकी आवाज पब्लिक के पास तो क्या खुद मंच पर बैठे मुख्यमंत्री के पास तक नहीं पहुंची, जिस पर एक बार तो मुख्यमंत्री ने ही सर हिलाकर तेज तेज बोलने या फिर वापस लौटने का उन्हें इशारा, जिसके बाद कर्नलगंज विधायक अजय सिंह रमापति शास्त्री के पास गए और उनके कान में मंत्र भी फूंका, लेकिन सात बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री रह चुके रमापति शास्त्री कहां मानने वाले थे कि बगैर अपनी बात पूरी किए मंच से ऐसे कैसे लौट जाए , तो जब तक उनकी बात खत्म नहीं हो गई तब तक वह मंच से हटे ही नहीं, तो फिलहाल अपने भाषण में क्या कुछ बोल रहे विधायक मनकापुर अगर आपको उनकी बात समझ में आ रही हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा
Gonda, Gonda | Nov 2, 2026