नानपारा: बलहा ब्लाक में 125 दिव्यांग बच्चों का हुआ प्रशिक्षण, एलिम्को मेजरमेंट कैंप में 3 फरवरी को मिलेंगे उपकरण
बलहा ब्लाकमें समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कैंप में लगभग 125 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। यह कैंप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी बलहा अरुण कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।