नानपारा: मटेरा चौराहे के पास बस का पहिया निकला, पांच यात्री घायल होकर अस्पताल में भर्ती
नानपारा से बहराइच जा रही एक निजी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर UP11T4577) का शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मटेरा चौराहा के पास अगला पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया पहुंचाया गया जहां इलाज जारी है।