नवाबगंज मिशन शक्ति' के पाच चरण के तहत सोमवार को पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत शिकायत कैसे दर्ज कराई जाए।