मटेरा थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। भौखारा गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वादी शोभाराम पुत्र राधेश्याम, निवासी भौखारा, ने पुलिस में तहरीर दी। 11 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।