नानपारा: नानपारा क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन, सूची पुनरीक्षण के लिए बूथों पर खुली बैठकों की जानकारी दी एसडीएम ने
एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने विधानसभा नानपारा में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत एक नई पहल की है। इसके तहत 6 और 7 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर और खुली बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा नानपारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण का 92.69 प्रतिशत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो चुका है।