तिजारा: भिवाड़ी में जनगणना ड्यूटी पर महिला टीचर से मारपीट, दो बार घंटी बजाने पर भड़का व्यक्ति, जान से मारने की दी धमकी
Tijara, Alwar | May 24, 2026 भिवाड़ी के कहरानी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर विमला चौधरी के साथ जनगणना ड्यूटी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।रविवार दोपहर 3 बजे विमला ने बताया कि उनकी ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है वह सेक्टर 8 में पवन तिवारी के घर जनगणना संबंधी जानकारी लेने पहुंची थी मकान बंद होने पर उन्होंने दो बार घंटी बजाई तो वह भड़क गया।