बांधवगढ़: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 24 जनवरी को काशी व आयोध्या तथा 1 फरवरी को शिर्डी के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 24 जनवरी को वाराणसी काशी आध्योध्या एवं 1 फरवरी को शिर्डी के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी । जिसके लिए उमरिया के लिए आवंटित यात्रियो की सीट संख्या काशी आयोध्या के लिए 200 है , इस हेतु आवेदन 14 जनवरी तक आमंत्रित किए गए है तथा शिर्डी यात्रा के लिए 279 सीट नियत है।आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी तक है।