बांधवगढ़: राहुल गाँधी पर टिप्पणी करने वाले भाजपा के दो मंत्रियों पर FIR दर्ज करने की माँग को लेकर कांग्रेस ने कोतवाली उमरिया में ज्ञापन दिया
उमरिया कोतवाली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा भाजपा के दो मंत्रियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने ज्ञापन सौंपा गया है।केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने राहुल गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप कांग्रेस लगा रही है इस कारण कांग्रेस के द्वारा दोनों पर FIR की मांग की गई है।