बांधवगढ़: जिला चिकित्सालय उमरिया में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा किया गया।
जिला चिकित्सालय उमरिया परिसर में आज बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा PM जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है।जनऔषधि केंद्र में आमजन को 50 से 90 प्रतिशत कम मूल्य की 300 प्रकार की दवाएं मिलेगी।कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी के द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जाएगा।