बांधवगढ़: रेड क्रॉस सोसाइटी में 5000 जमा कर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने जिलेवासियों से सहयोग की अपील की
बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने आज उमरिया रेड क्रॉस सोसाइटी में 5000 रुपए की राशि जमा करवाई हैं।उन्होंने प्रण किया है कि वे हर माह रेड क्रॉस सोसाइटी में 5000 रूपए जमा करेंगे।उन्होंने जिले के नागरिकों और व्यापारियों से आगे आकर रेड क्रॉस में दान करने की अपील की है।