पटियाली: गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर गंजडुंडवारा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
गंजडुंडवारा में आगामी गंगा दशहरा और बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। गुरुवार शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल गश्त किया। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।