शिक्षक-स्नातक चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का सपा ने लगाया आरोप
बलिया, 20 अक्टूबर।। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
पार्टी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के पत्र पर आपत्ति जताते हुए इसे विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर दबाव बनाने की कोशिश बताया।
सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने अधिकारियों से निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।
जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि पार्टी किसी भी अनुचित दबाव का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेगी।
सपा ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा अपने प्रत्याशियों लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की।