बैरसिया: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की करंट से मौत, निकाला जुलूस
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में वकीलों और युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला। आपको बता दें कि शनिवार शाम करीब 6 बजे को डीबी मॉल के सामने घटनास्थल के पास जुटे प्रदर्शनकारी मशाल लेकर एमपी नगर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।