जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 17 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान 15 मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।