रॉबर्ट्सगंज: DM ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का निरीक्षण किया, बच्चों के साथ भोजन कर गुणवत्ता परखी
DM चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान DM ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों के लिए संचालित शिक्षण व्यवस्था, भोजनालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया DM ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए