सैदपुर: गंगा की विनाशकारी लहरों के आगे सर्च ऑपरेशन थमा, नाबालिग बहनों के न मिलने पर 72 घंटे बाद लौटी पीएसी
करंडा थानाक्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर मंगलवार को गंगा में डूबी सगी बहनों माही सिंह और महिमा सिंह की तलाश 72 घंटे बाद भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। गंगा में आई भयानक बाढ़, तेज धारा और विनाशकारी लहरों ने रेस्क्यू टीम के सामने ऐसी चुनौती खड़ी कर दी कि लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाने के बाद पीएसी के जवानों को वापस लौटना पड़ गया।