प्रतापगढ़: तीन जंगली जानवर सीसीटीवी कैमरे में कैद, ग्रामीणों ने जताई भेड़िये की आशंका, बड़नपुर का वायरल वीडियो
प्रतापगढ़ में तीन जंगली जानवर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। ग्रामीणों ने भेड़िए की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत वन विभाग की टीम से किया है। वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात के बडनपुर का यह वीडियो है। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।