ऋषभदेव: ऋषभदेव मेले में 'मौत का कुआं' शो के दौरान कार का टायर फटने से हुआ हादसा, युवक-युवती हुए घायल
भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर गुरुकुल समुदाय ग्राउंड में आयोजित ऋषभदेव मेले में 'मौत का कुआं' शो के दौरान कार का टायर फटने से कार नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक युवक और एक युवती बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया हैं।