Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
image
image
image
image
image
image

-#कंदरौर आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, 4.63 लाख का बजट पास... -#ब्राइट_न्यूज_घुमारवीं -#राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंदरौर, जिला बिलासपुर में आज रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक उपमंडलाधिकारी सदर बिलासपुर राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। -#बैठक में जिला आयुष अधिकारी बिलासपुर सुखविंदर कौर, प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंदरौर डा. विकास कुमार तथा रोगी कल्याण समिति के समस्त सदस्यों ने भाग लिया। -#बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रोगी कल्याण समिति के बजट अनुमान, आय-व्यय एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अस्पताल की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकास एवं जनहित कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट को अनुमोदित किया गया। -#बैठक के दौरान अस्पताल के लिए उपकरण एवं मशीनरी की खरीद, सीलिंग पंखे, रोगियों के लिए बिस्तर एवं तकिए, फर्नीचर, पंचकर्म मसाजर के लिए प्रोत्साहन राशि, कार्यालय खर्च, विज्ञापन एवं प्रकाशन, वार्षिक लेखा परीक्षा शुल्क, बाहरी एवं अंदर के रोगियों के लिए आपातकालीन दवाइयों एवं सामग्री की खरीद, प्रयोगशाला उपकरण, मशीनरी की मरम्मत एवं रखरखाव, अग्निशमन यंत्र, रसोई गैस एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग, भवन मरम्मत कार्य, अस्पताल की साफ-सफाई तथा जैव-चिकित्सा कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। -#बैठक में वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4,53,000 रुपये का प्रस्तावित बजट था, जिसके विरुद्ध 3,77,147 रुपये की राशि खर्च की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4,63,000 रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 59,113 रुपये की राशि आवश्यक कार्यों पर खर्च की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। #शासी निकाय द्वारा सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अस्पताल के उपयोगकर्ता शुल्क में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। -#बैठक के दौरान अध्यक्ष राज कुमार ने जनहित एवं अस्पताल की प्रयोगशाला सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बाहरी स्रोत के आधार पर एक प्रयोगशाला तकनीशियन की व्यवस्था किए जाने की सलाह दी, जिससे मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। -#उपमंडलाधिकारी ने एक अश्वगंधा पौधे का रोपण भी किया एवं जिला आयुष अधिकारी एवं प्रभारी ने उन्हें एक तुलसी का पौधा भेंट के रूप में प्रदान किया। -#बैठक के उपरांत अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त हुई अस्पताल की सहारा दीवार का अवलोकन किया तथा प्रभारी अधिकारी को उचित माध्यमों से आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। -#बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने तथा रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ किया गया।