भंडरा: कुंदो मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा,सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला किसान की गई जान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा
भंडरा थाना क्षेत्र के कुंदो मोड़ स्थित भंडरा- चट्टी मार्ग पर शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला किसान की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुशीला कुमारी (27 वर्ष), पिता भगीरथ लोहरा, ग्राम पंडरिया, थाना भंडरा निवासी के रूप में हुई है। रविवार सुबह 11 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।