बक्सर: डीटीओ कार्यालय परिसर में शराब की बोतलें मिलने के बाद डीएम सख्त, डीटीओ से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | May 16, 2026 जिला परिवहन कार्यालय परिसर से शराब की भरी एवं खाली बोतलें बरामद होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई 14 मई को एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम साहिला ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बक्सर से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।