। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए मंदसौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने प्रसिद्ध पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।