भानपुरा: गाली-गलौज व मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भानपुरा में गाली-गलौज व मारपीट: दो आरोपियों पर मामला दर्ज भानपुरा क्षेत्र के ग्राम भैसोदा में खेत पर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी घनश्याम (55) निवासी भैसोदा ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 अप्रैल को सुबह करीब 10:20 से 10:30 बजे के बीच आरोपियों दिनेश परोनिहत और रवि परोनिहत ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।