खगड़िया: सबलपुर मोड़ के पास ट्रक से गिरने से एक अधेड़ जख्मी, अस्पताल में भर्ती
जिले के मोरकही थाना क्षेत्र के सबलपुर मोड़ के पास ट्रक से गिरने से चंदन नगर के रामाश्रय यादव जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। परिजनों ने बताया कि ट्रक पर बोड़ी का लोडिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए जिससे जख्मी हो गए।