खगड़िया: घुसमुरी विशनपुर समेत अलग अलग जगहों से तीन वारंटी किए गए गिरफ्तार
मुफ्फसिल पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घुसमुरी विशनपुर से उपेश्वर यादव, चंद्रनगर रांकों से रंजीत सहनी व सोनू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।