खगड़िया: कज्जल वन में बाइक के ठोकर से 5 वर्षीय बालक जख्मी सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के कज्जल वन गांव में बृहस्पतिवार को बाइक के ठोकर से 5 वर्षीय बालक जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदस्य अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बालक अमर कुमार स्कूल से पढ़ कर अपने घर आ रहा था, इसी दौरान पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया जिससे बालक जख्मी हो गए।