खगड़िया: सदर अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई घर के काउंटर से मेनेजर का मोबाइल की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सदर अस्पताल के दीदी की रसोई घर के काउंटर से मेनेजर पद पर तैनात कर्मी का मोबाइल सदर अस्पताल से गुरुवार को चोरी कर ली गई। पूरी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि मामले में पीड़ित कर्मी ने आज चित्रगुप्त नगर थाना में मोबाइल चोरी को लेकर आवेदन दिया है। दिए आवेदन में कहा है कि वह काउंटर कर मोबाइल रख हाथ धोने गया हुआ था।