खगड़िया: भदास में ई रिक्सा की ठोकर से एक व्यक्ति हुआ जख्मी
जिले के सदर प्रखंड के भदास में एक ई रिक्सा की ठोकर से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान भदास के रहने वाले श्रवण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे कहीं पैदल अपने गंत्व्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक अनियंत्रित ई रिक्सा ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।