खगड़िया: जालिम बाबू टोला में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी
जिले के जालिमबाबू टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कीघटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जख्मी महिला की पहचान जालिमबाबू टोला के रहने वाले नूतन देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पहले दूसरे पक्ष से तू तू मैं मैं हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गया।