धामपुर: नहटौर के गांव बैरमनगर में आग से झुलसी 10 वर्षीय बच्ची, निजी चिकित्सालय में भर्ती
Dhampur, Bijnor | Jan 14, 2025 नहटौर क्षेत्र के गांव बैरमनगर में मौहम्मद शहजाद की 10 वर्षीय पुत्री आफरीन घर के बाहर जल रही आग के सामने ताप रही थी।अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।मंगलवार को करीब चार बजे झुलसी बच्ची को एक नीजि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।