भादरा: गांव डोभी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत
भादरा-सिद्धमुख मार्ग पर गांव डोबी के निकट बालाजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा निवासी मजदूर वीरदास (41) की मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर भादरा पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है