मंझनपुर: बसपा को लगा झटका, संतलाल मस्ताना सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मंझनपुर में सियासी हलचल दिखी
कौशांबी जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता संतलाल मस्ताना ने पार्टी को अलविदा कह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उनके साथ बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो गए। यह सियासी घटनाक्रम मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सामने आया है।