मंझनपुर: पांच हजार स्कूल बंद करने के फैसले पर भड़का जनाक्रोश, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर के 5000 विद्यालयों को बंद करने के निर्णय के खिलाफ कौशाम्बी जिले में आक्रोश तेज हो गया है। मंगलवार को समय करीब 1 बजे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने धर्मेंद्र कुमार काशी व संदीप कुमार के नेतृत्व में मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा है।