मंझनपुर: राज्यसभा उपनेता का जन्मदिन मंझनपुर कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के उप नेता और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का जन्मदिन मंगलवार को मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी जाहिर की और एकजुट होकर अपने प्रिय नेता की लंबी उम्र की कामना की है।